Breaking News

Zomato करेगी इस कंपनी का अधिग्रहण, शुक्रवार को आएगा फैसला, शेयरों में जबरदस्त तेजी

Share

नई दिल्ली 22 जून 2022। बोर्ड मीटिंग से पहले जोमैटो के शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। जोमैटो के शेयर आज शुरूआती कारोबार में 4% तक उछल गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.36% की तेजी के साथ 66.95 बंद हुए। 

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम होने वाला है। इस दिन कंपनी की बोर्ड मीटिंग होने वाली है। खबर है कि बोर्ड इसी दिन ब्लिंकिट के अधिग्रहण पर फैसला आ सकता है। बता दें कि जोमैटो ब्लिंकिट एक होने जा रहे हैं। बोर्ड मीटिंग से पहले जोमैटो के शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। जोमैटो के शेयर आज शुरूआती कारोबार में 4% तक उछल गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.36% की तेजी के साथ 66.95 बंद हुए। 

17 जून को बैठक होने वाली है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़ोमैटो के बोर्ड की 17 जून को बैठक होने की संभावना है। 17 जून को जोमैटो के बोर्ड की मीटिंग होने वाली है। संभव है इस दिन क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के अधिग्रहण के समझौते पर अंतिम फैसला हो सकता है और इस डील पर हस्ताक्षर होंगे। डील के तहत ब्लिंकिट का वैल्युएशन 70 करोड़ डाॅलर हो सकता है। 

शेयर-स्वैप सौदा होगा
यह सौदा निश्चित संख्या में Zomato के शेयरों से जुड़ा है जो ब्लिंकिट के निवेशकों को शेयर-स्वैप सौदे के एक हिस्से के रूप में होगा। इस डील के तहत जोमैटो को अपने एक शेयर के बदले ब्लिंकिट के 10 शेयर मिलेंगे। सूत्रों में से एक ने कहा कि ब्लिंकिट के निवेशकों को भी छह महीने की लॉक-इन अवधि की उम्मीद है। बता दें कि ब्लिंकिट में Zomato का पहले से ही निवेश है। जोमैटो ब्लिंकिट के लगभग 10% का मालिक है। 


Share

Check Also

नई दिल्ली@मेक्सिको में टैरिफ बढ़ने से भारत के ऑटो निर्यात पर पड़ेगा असर,कंपनियों के वॉल्यूम और मार्जिन पर खतरा

Share नई दिल्ली,14 दिसम्बर 2025। मेक्सिको की सीनेट ने राष्ट्रीय उद्योग और उत्पादकों की रक्षा …

Leave a Reply