नई दिल्ली 22 जून 2022। बोर्ड मीटिंग से पहले जोमैटो के शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। जोमैटो के शेयर आज शुरूआती कारोबार में 4% तक उछल गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.36% की तेजी के साथ 66.95 बंद हुए।
फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato के लिए शुक्रवार का दिन बेहद अहम होने वाला है। इस दिन कंपनी की बोर्ड मीटिंग होने वाली है। खबर है कि बोर्ड इसी दिन ब्लिंकिट के अधिग्रहण पर फैसला आ सकता है। बता दें कि जोमैटो ब्लिंकिट एक होने जा रहे हैं। बोर्ड मीटिंग से पहले जोमैटो के शेयरों में 4 फीसदी तक की तेजी देखी गई। जोमैटो के शेयर आज शुरूआती कारोबार में 4% तक उछल गए। कंपनी के शेयर बीएसई पर 1.36% की तेजी के साथ 66.95 बंद हुए।
17 जून को बैठक होने वाली है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ज़ोमैटो के बोर्ड की 17 जून को बैठक होने की संभावना है। 17 जून को जोमैटो के बोर्ड की मीटिंग होने वाली है। संभव है इस दिन क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकिट के अधिग्रहण के समझौते पर अंतिम फैसला हो सकता है और इस डील पर हस्ताक्षर होंगे। डील के तहत ब्लिंकिट का वैल्युएशन 70 करोड़ डाॅलर हो सकता है।
शेयर-स्वैप सौदा होगा
यह सौदा निश्चित संख्या में Zomato के शेयरों से जुड़ा है जो ब्लिंकिट के निवेशकों को शेयर-स्वैप सौदे के एक हिस्से के रूप में होगा। इस डील के तहत जोमैटो को अपने एक शेयर के बदले ब्लिंकिट के 10 शेयर मिलेंगे। सूत्रों में से एक ने कहा कि ब्लिंकिट के निवेशकों को भी छह महीने की लॉक-इन अवधि की उम्मीद है। बता दें कि ब्लिंकिट में Zomato का पहले से ही निवेश है। जोमैटो ब्लिंकिट के लगभग 10% का मालिक है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur