GAD ने जारी किया आदेश दो साल की प्रतिनियुक्ति पर आईं छत्तीसगढ़
रायपुर,12 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यप्रदेश की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी वंदना मेहरा अटूट को सुकमा जिले का अपर कलेक्टर नियुक्त किया है। वे अभी मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर पदस्थ थीं। उन्हें दो साल के लिए प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ भेजा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। उनकी नियुक्ति मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग के 27 अक्टूबर 2026 को भेजे गए पत्र में तय शर्तों के आधार पर की गई है। वंदना मेहरा अटूट मध्यप्रदेश के रायसेन की रहने वाली हैं। वह वर्ष 2008 बैच की राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रतिनियुक्ति पर आने से पहले वह मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग में उप सचिव के पद पर कार्यरत थीं। बता दें कि भाजपा सरकार बस्तर को डेयरी हब बनाने की दिशा में काम कर रही है। वंदना मेहरा अटूट की प्रतिनियुक्ति को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur