Breaking News

लखनऊ@यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी की पार्टियों में गठबंधन…सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे,चंद्रशेखर सीएम फेस,प्रदेश में 40 प्रतिशत दलित-मुस्लिम वोट

Share

लखनऊ,12 नवम्बर 2026। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ्रढ्ढरूढ्ढरू प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान किया है। इसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है। गठबंधन यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। गुरुवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेसवार्ता में ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर यूपी में सीएम का चेहरा होंगे। भाजपा को रोकने के लिए हमारा मोर्चा मजबूत विकल्प बनेगा। सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि यह तीसरा मोर्चा नहीं, बल्कि पहला मजबूत मोर्चा होगा। बड़े गठबंधन में शामिल होने की कोशिश की, लेकिन हमें कमजोर समझा गया। यूपी में मुस्लिम आबादी 19′ और दलित आबादी 21′ है। गठबंधन की नजर इसी 40′ आबादी के वोटों पर है। इस गठबंधन का सीधा असर सपा और बसपा के वोट बैंक पर पड़ सकता है।


Share

Check Also

इटानगर@भयावह आग में झुलकर तीन बच्चे एवं एक महिला समेत 4 की मौत

Share इटानगर,12 नवम्बर 2026 । अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले के पारसी पारलो में …

Leave a Reply