Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में एसआईआर के तहत ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी

Share


प्रदेश में 1.90 करोड़ से अधिक वोटर पंजीकृत
रायपुर,12 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची का ड्राफ्ट 12 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचक नामावली का प्रारूप प्रकाशित किया गया है। राजनीतिक दलों को भी इसकी हार्ड और सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता अब वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप और आधिकारिक वोटर पोर्टल के माध्यम से अपने मतदान केंद्र की सूची में नाम चेक कर सकते हैं। 12 नवंबर को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 94 लाख 84 हजार 635 पुरुष, 95 लाख 31 हजार 721 महिला और 412 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद प्रदेश में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 26 हजार 854 हो गई है। इससे पहले राज्य में 27 हजार 196 मतदान केंद्र थे। पुनरीक्षण प्रक्रिया के तहत 47 नए मतदान केंद्र बनाए गए, जबकि 389 केंद्रों को विलोपित किया गया है। वर्तमान में प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में 5,876 और ग्रामीण क्षेत्रों में 20,978 मतदान केंद्र हैं।
ऐसे चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत मतदाताओं से अपील की गई है कि वे ड्राफ्ट सूची में अपना नाम और अन्य विवरण जरूर जांच लें। इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।

  • ऑनलाइन : वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप या आधिकारिक वोटर पोर्टल के माध्यम से मतदान केंद्रवार सूची देख सकते हैं।
  • ऑफलाइन : अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर से संपर्क कर सकते हैं।
  • हेल्पलाइन : टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।


Share

Check Also

अंबिकापुर/सूरजपुर@ 18 जिंदगियां निगल चुका कबरा कान,फिर मचाया खूनी तांडव!

Share सूरजपुर से उदयपुर तक मौत का सफर! कबरा कान ने फिर ली महिला की …

Leave a Reply