एक मंत्री और 7 विधायकों के टिकट काटे 2 सांसद विधानसभा चुनाव लड़ेंगे…
चंडीगढ़,12 नवम्बर 2026। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 31 नाम हैं। 2 सांसदों को भी टिकट दिया गया है। इनमें संगरूर से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर को बरनाला से और होशियारपुर से सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को फगवाड़ा से उम्मीदवार बनाया गया है। चब्बेवाल के विधायक बेटे इशांक चब्बेवाल को आम आदमी पार्टी पहली लिस्ट में टिकट दे चुकी है। इससे पहले 31 अक्टूबर को 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई थी। इसमें सीएम भगवंत मान समेत सभी मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया गया था। पार्टी अब तक कुल 71 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने दूसरी लिस्ट में कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की लंबी विधानसभा सीट से टिकट काट दी है। 2022 के चुनाव में उन्होंने 5 बार के मुख्यमंत्री रहे अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल को हराया था। उनकी सीट से अब उनके भतीजे रणधीर सिंह धीरा को टिकट दी गई है। आम आदमी पार्टी ने खरड़ से विधायक व पंजाबी अभिनेत्री अनमोल गगन मान समेत 7 विधायकों को टिकट नहीं दी। अन्य विधायकों में बठिंडा देहात से अमित रतन कोटफत्ता, पट्टी से जेल में बंद रूरु्र लालजीत भुल्लर,जालंधर सेंट्रल से रमन अरोड़ा, शुतराणा से कुलवंत बाजीगर, चमकौर साहिब में सीएम चरणजीत चन्नी को हराने वाले डॉ. चरणजीत सिंह और अमृतसर नॉर्थ से कुंवर विजय प्रताप को टिकट नहीं दी गई। कुंवर पहले ही बीजेपी में शामिल हो चुके हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur