मीडिया से प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान,2047 तक विकसित भारत बनाने में निभाएं अहम भूमिका
नई दिल्ली,12 नवम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया जगत से देश की सफलता से जुड़ी कहानियों को दुनिया तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हमारे देश की उपलब्धियों, प्रतिभाओं और सकारात्मक कहानियों को विश्व पटल पर जगह मिलनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी ने आज भाजपा केन्द्रीय कार्यालय में मीडिया के लिए आयोजित दीपावली मिलन समारोह में उक्त बातें कहीं।
इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नतीन नवीन, केन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा मंच पर उपस्थित थे। उन्होंने मीडिया जगत में समाचार भेजने और प्रसारित करने की समयसीमा का उदाहरण दिया। इसके माध्यम से उन्होंने कहा कि व्यक्ति, संस्था और देश पर भी समयसीमा लागू होती है। इसी को देखते हुए देश ने आज अपने लक्ष्यों को समयसीमा में बांध दिया है। 2047 तक हमें देश को विकसित बनाना है। उनका मानना है कि इसे पाना मुश्किल नहीं है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को मीडिया जगत से भारत की उपलब्धियों और देशवासियों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से सामने लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य केवल सरकार का नहीं बल्कि पूरे देश का संकल्प है। इस अभियान में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि लक्ष्यों को पूरा करने का समय तय करने से काम की प्राथमिकता, तरीका और रफ्तार बदल जाती है। आजादी के संघर्ष का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में छोटे लक्ष्यों से आगे बढ़ा जाता है। इन छोटे-छोटे लक्ष्यों को पूरा कर आज देश विकसित भारत की ओर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने पिछले 12 सालों में उनकी सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि अगर देश 12 साल के अंदर 50 करोड़ से अधिक लोगों का अत्यंत गरीबी की से बाहर निकाल सकता है तो 20 सालों में देश विकसित बनाना कठिन कार्य नहीं है। मीडिया के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि हाल ही में उन्होंने शासनाध्यक्ष के तौर पर 25 वर्ष पूरे किए हैं। इन 25 सालों में उन्होंने प्रेस रिलीज से लेकर रील तक का सफर देखा है। उन्होंने मीडिया खासकर फील्ड रिपोर्टर के कार्यों की प्रशंसा की। इस अवसर पर दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में विकास की रोशनी आज हर घर तक पहुंचाई है। आज दीपावली का पर्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशेष पहचान बना रहा है। इसमें प्रधानमंत्री के भारत की संस्कृति और विरासत को दुनियाभर में ले जाने के प्रयासों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
युवाओं को नशे से बचाने में भी मांगा सहयोग
प्रधानमंत्री ने नशे की समस्या पर चिंता जताते हुए मीडिया से इस दिशा में जागरूकता अभियान चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालना बेहद जरूरी है। जब मीडिया सामाजिक सरोकारों और देश में एकता बढ़ाने वाले विषयों को अपने मंचों और बहसों में जगह देगा, तब विकसित भारत के अभियान को और गति मिलेगी।
भारत की सफलता की कहानियां दुनिया तक पहुंचाए
मीडिया प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया जगत से आग्रह किया कि वह भारत की उपलब्धियों और आम नागरिकों की सफलता की कहानियों को प्रमुखता से सामने लाए।
2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य
प्रधानमंत्री ने कहा कि जिस तरह पत्रकारों के जीवन में डेडलाइन का महत्व होता है, उसी तरह देश भी अब एक निश्चित समयसीमा के साथ आगे बढ़ रहा है। यह समयसीमा 2047 है,जब भारत की आजादी के 100 वर्ष पूरे होंगे। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना आजादी के समय से देश के साथ रहा है लेकिन अब इस सपने को पूरा करने की एक निश्चित तारीख तय है। हमें आजादी के 100 वर्ष पूरे होने से पहले भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। हमें अभी से छोटे-बड़े लक्ष्य तय करके उन्हें पूरा करना होगा। चंद्रयान से मोबाइल निर्माण तक गिनाईं उपलब्धियांप्रधानमंत्री ने भारत की वैज्ञानिक, तकनीकी और आर्थिक उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने बीते वर्षों में कई ऐसे काम किए हैं, जिनकी कभी कल्पना भी मुश्किल थी। उन्होंने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास भारत की सफल लैंडिंग, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बनने, चिनाब नदी पर दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज बनाने और सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता में 50 गुना से अधिक वृद्धि जैसी उपलब्धियों का जिक्र किया।
प्रधानमंत्री ने भारतीय पर्व को दिलाई
वैश्विक पहचान : नितिन नवीन
इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल देश के जवानों के साथ दिवाली मनाते हैं। इस बार नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में नकसलवाद से प्रभावित लोगों के साथ दिवाली मिलन कार्यक्रम में सम्मलित हुए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2015 के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने दिवाली के पर्व को वैश्विक स्तर पर भारतीय संस्कृति की पहचान बनाने का काम किया है। योग को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ-साथ भारतीय त्योहारों और परंपराओं को भी दुनिया के सामने मजबूती से प्रस्तुत किया गया है। नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘वोकल फॉर लोकल’ के आह्वान से भारतीय उत्पादों, परंपराओं और संस्कृति को नई पहचान मिल रही है। सरकार की योजनाओं के माध्यम से हर घर तक रोशनी और विकास की सुविधाएं पहुंच रही हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur