Breaking News

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share


नई दिल्ली,26 जून 2026।
फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले खेले गए। इस दौरान स्विट्जरलैंड फुटबॉल टीम ने कनाडा को 2-1 से हरा दिया। वहीं, बोस्निया-हर्जेगोविना ने कतर को 3-1 से मात दी। इस जीत के साथ स्विट्जरलैंड ने नॉकआउट में अपनी जगह बना ली। वहीं, हार के बावजूद 4 अंक के साथ कनाडा भी नॉकआउट में पहुंच गई। बोस्निया-हर्जेगोविना तीसरे स्थान पर और कतर चौथे स्थान पर है। स्विट्जरलैंड के लिए 46वें मिनट में रूबिन वर्गास ने गोल दागा। वहीं, जोहान मन्जाम्बी ने 57वें मिनट में गोल किया। कनाडा के लिए एकमात्र गोल प्रॉमिस डेविड ने 76वें मिनट में दागा। बोस्निया-हर्जेगोविना के लिए केरिम अलायबेगोविच ने 29वें मिनट में गोल किया। वहीं, कतर के सुल्तान अल ब्रेक ने ओन गोल कर दिया। बोस्निया-हर्जेगोविना का तीसरा गोल एरमिन माहमिच ने 80वें मिनट में किया। कतर के लिए एकमात्र गोल हसन अल-हैदोस ने 42वें मिनट में दागा।
स्विट्जरलैंड ने मैच में 6 शॉट्स लिए, इस दौरान 4 टारगेट पर थे। वहीं, कनाडा ने 13 शॉर्ट्स लिए जिनमें 7 टारगेट पर थे। स्विट्जरलैंड ने 55 प्रतिशत गेंद पर कब्जा जमाया। वहीं, कनाडा ने 45 प्रतिशत गेंद अपने पास रखा। दूसरे मैच में बोस्निया-हर्जेगोविना ने 15 शॉट्स लिए, इस दौरान 5 टारगेट पर थे। वहीं,कतर ने 9 शॉट्स लिए जिसमें सिर्फ 3 टारगेट पर थे। बोस्निया-हर्जेगोविना ने 464 पास किए। वहीं, कतर के 405 रहे।
बोस्निया-हर्जेगोविना के अलायबेगोविच ने फीफा विश्व कप में इतिहास रच दिया है। 18 साल और 276 दिन की उम्र में उन्होंने पेनल्टी क्षेत्र के बाहर से गोल दागकर नया विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया। 1966 से विस्तृत आंकड़े दर्ज होने के बाद वह ऐसा करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस मामले में फ्रांस के स्टार किलियन एम्बाप्पे का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2018 विश्व कप में 19 साल और 207 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ब्राजील और मोरक्को ने अपने-अपने मैच जीतकर नॉकआउट में बनाई जगह

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील फुटबॉल टीम ने स्कॉटलैंड …

Leave a Reply