Breaking News

बलरामपुर@ 27 नवंबर को मुख्यमंत्री पहुंचेंगे रघुनाथनगर

Share


कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
-संवाददाता-
बलरामपुर,18 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का 27 नवंबर 2026 को वाड्रफनगर विकासखंड की ग्राम पंचायत रघुनाथनगर में आगमन प्रस्तावित है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी ने रघुनाथ नगर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड के लिए प्रस्तावित आश्रम ग्राउंड का जायजा लिया और हेलीपैड निर्माण, सुरक्षा घेरा तथा आवागमन से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर मंच व्यवस्था, अतिथियों और आमजन के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, बिजली, साउंड सिस्टम और साफ-सफाई की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती,वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य दल, एम्बुलेंस और अग्निशमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय से समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।सौरभ सिंह ठाकुर सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।


Share

Check Also

कोरिया@बच्चों पर मधुमक्खियों का कहर,शिक्षक खुद को कमरों में बंद कर बचाते रहे जान

Share स्कूल के बाहर मधुमक्खियों का छत्ता, प्रबंधन क्यों बना रहा अनजान? स्कूल के बाहर …

Leave a Reply