-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बिकापुर के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 21 नवम्बर 2026 को परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 138 के अंतर्गत दर्ज चेक अनादरण (चेक बाउंस) के प्रकरणों के निराकरण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य चेक बाउंस से संबंधित लंबित न्यायालयीन प्रकरणों का आपसी सहमति एवं समझौते के आधार पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur