Breaking News

अम्बिकापुर@ राजेश देवांगन ने संभाला एएसपी का पदभार,9 थानों की मिली जिम्मेदारी

Share


डीआईजी एवं एसएसपी ने सौंपी प्रशासनिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था की कमान
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 नवम्बर 202६ (घटती-घटना)।
राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी राजेश देवांगन ने मंगलवार को सरगुजा जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) का पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने उन्हें जिले के महत्वपूर्ण थानों,चौकियों और पुलिस शाखाओं की जिम्मेदारी सौंपी है। शासन के आदेश के तहत देवांगन का स्थानांतरण सरगुजा किया गया है। इससे पहले वे रायपुर में नगर पुलिस अधीक्षक और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में एसडीओपी के पद पर पदस्थ थे। नई जिम्मेदारी के तहत उन्हें अंबिकापुर,गांधीनगर,मणिपुर, लखनपुर,उदयपुर और दरिमा थानों के साथ होलीक्रॉस अस्पताल चौकी,कुन्नी और केदमा चौकी का पर्यवेक्षण सौंपा गया है। इसके अलावा रक्षित केंद्र अंबिकापुर,महिला थाना,महिला सेल और शहीद सेल का प्रभार भी दिया गया है। वे पुलिस अधीक्षक द्वारा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य प्रशासनिक एवं विभागीय दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ मामलों के त्वरित निराकरण हेतु 21 नवम्बर 2026 को विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,17 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक …

Leave a Reply