Breaking News

रायपुर@रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त,3 महिलाएं अरेस्ट

Share


5-10 लाख में बेचते,हैदराबाद-गुजरात तक नेटवर्क,ओडिशा की महिला को बंधक बनाया था

रायपुर,18 नवम्बर 2026। रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त मामले में पुलिस ने 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि, महिलाओं ने ओडिशा की एक गर्भवती महिला को फ्री में डिलीवरी और इलाज का झांसा देकर रायपुर बुलाया। डिलीवरी के बाद उसके नवजात बच्चे को बेचने की कोशिश की और महिला को बच्चे समेत बंधक बना लिया। महिला की शिकायत पर आजाद चौक थाने में स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के 15 से 20 नवजात बच्चों की खरीद-फरोख्त में शामिल होने की आशंका। जांच में 5-6 लोगों के सिंडिकेट की आशंका जताई जा रही है। आरोपी गरीब परिवारों की महिलाओं और अवैध संबंधों के चलते गर्भवती हुई महिलाओं को निशाना बनाती थीं। उन्हें फ्री डिलीवरी और इलाज कराने का झांसा देकर नवजात बच्चों को अपने कब्जे में ले लेती थीं। पुलिस के मुताबिक,गिरोह का नेटवर्क ओडिशा,हैदराबाद और अहमदाबाद समेत देश के कई राज्यों तक फैला हुआ था। शुरुआती जांच में नवजात बच्चों को कमीशन लेकर 5 से 10 लाख रुपए तक में बेचने का खुलासा हुआ है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ 27 नवंबर को मुख्यमंत्री पहुंचेंगे रघुनाथनगर

Share कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा-संवाददाता-बलरामपुर,18 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय …

Leave a Reply