गाजियाबाद,18 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद रहे और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आज़म खान को आज गाजियाबाद के डासना जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया है। सपा नेता बुधवार शाम को जेल से बाहर आए। उन्होंने अपने समर्थकों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। जेल से निकलते ही वह सीधे गाड़ी में बैठकर रामपुर के लिए रवाना हो गए। आजम खान के बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को अपनी कार में लेकर रामपुर के लिए निकले। इस दौरान आजम खान के समर्थक बेहद बेकाबू नजर आए। उनके समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। इलाहाबाद हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद वह गाजियाबाद के सीजीएम कोर्ट में कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 50- 50 हजार रुपये के मुचलके पर रिहा हुए। इस मामले में ईडी द्वारा सुप्रीम कोर्ट में भी अपील किया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur