रांची,18 नवम्बर 2026। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) को लेकर निर्वाचन आयोग ने बड़ा बदलाव किया है। झारखंड समेत सात राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर के बजाय 22 दिसंबर 2026 को प्रकाशित होगी। आयोग ने पुनरीक्षण की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समयसीमा बढ़ाई है। यह फैसला अनुपस्थित, स्थानांतरित,मृत और डुप्लीकेट (एएसडीडी) श्रेणी के मतदाताओं की पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया को बेहतर तरीके से पूरा करने के लिए लिया गया है। निर्वाचन आयोग का संशोधित कार्यक्रम झारखंड के अलावा महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और हरियाणा में भी लागू होगा। आयोग ने इन सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी करने की तारीख 22 दिसंबर तय की है। इसके लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को संशोधित कार्यक्रम के अनुसार काम पूरा करने का निर्देश दिया गया है। आयोग की नई समयसारिणी के मुताबिक, एएसडीडी श्रेणी के मतदाताओं के गणना प्रपत्र तैयार करने और उनकी छपाई का काम 18 नवंबर तक पूरा कर लिया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur