Breaking News

कुलगाम@कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड एलईटी कमांडर मोहम्मद लतीफ भट ढेर…

Share


कुलगाम,18 नवम्बर 2026। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के देवसर इलाके में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में बुधवार को तड़के वांछित लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर मोहम्मद लतीफ भट मारा गया। कुलगाम हमले का मास्टरमाइंड मस्जिद में छिपा था। इस सफलता के बाद जवानों में खुशी का माहौल है और सीआरपीएफ के महानिदेशक ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी है। सेना की चिनार कोर्प्स ने कहा कि जम्मू और कश्मीर पुलिस से मिली खास जानकारी के आधार पर बुधवार को सुबह भारतीय सेना, जम्मू और कश्मीर पुलिस और सेंट्रल रिज़र्व पुलिस फ़ोर्स (सीआरपीएफ) ने कुलगाम के ज़ंगलपुरा इलाके में ‘ऑपरेशन जंगलपुरा’ शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान आतंकवादी एक मस्जिद में छिप गया। सुरक्षा बलों ने कड़ी सुरक्षा की। आतंकी लतीफ भट को मस्जिद से बाहर निकालने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े। ऑपरेशन से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक 9 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर ने लतीफ को हथियार डालने के लिए कई बार समझाया। इसके अलावा कुलगाम के एसएसपी इनायत अली ने खुद एक लंबी वीडियो कॉल के जरिए लतीफ से बात की। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उसे भरोसा दिलाया कि अगर वो सरेंडर कर देता है,तो उसकी जान बख्श दी जाएगी।


Share

Check Also

गाजियाबाद@गाजियाबाद जेल से रिहा हुए सपा नेता आजम खान

Share गाजियाबाद,18 नवम्बर 2026। उत्तर प्रदेश के रामपुर से सांसद रहे और समाजवादी पार्टी के …

Leave a Reply