-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। गांधीनगर थाना क्षेत्र के अजिरमा रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली एक महिला के सीने में अचानक दर्द उठा, अस्पताल ले जाने पर जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिला के बसदेई पुलिस चैकी के ग्राम चोपन की कमला गुप्ता पति अजय गुप्ता 44 वर्ष वर्तमान में गांधीनगर थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन अंबिकापुर में अपने पुत्र-पुत्री और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहती है। 17 नवम्बर की रात को महिला सीने में अचानक दर्द होने लगा। परिजन सीने में मालिकस की पर राहत नहीं मिला तो उसे 11.30 बजे मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur