धमतरी,15 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 130 किलो गांजा जब्त किया है।
साथ ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त माल की कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल की जा रही 2 कारों को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार, सभी आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। वे दो कारों में गांजा भरकर ओडिशा से महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान अर्जुनी थाना और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी का खुलासा किया। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों कारों को रोका और तलाशी के दौरान करीब 130 किलो गांजा बरामद किया। इसके बाद पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले में गांजा तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी : कुंदन उर्फ सचिन ईगेड़े, पिता कैलाश ईगेड़े (27 वर्ष) निवासी ग्राम मलकापुर वागुढ़, जिला बुलढाणा, महाराष्ट्र। रामेश्वर दांडगे, पिता सालिक राम (31 वर्ष) निवासी संभाजी नगर हाईवे, जलगांव, महाराष्ट्र। राबिनसंन लारेंस, पिता फर्नाडींस लारेंस (32 वर्ष) निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र। लखन बेलदार, पिता गुलाब बेलदार (34 वर्ष) निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र। गणेश पाटिल, पिता विजय पाटिल (29 वर्ष) निवासी वेललाड़े, जलगांव, महाराष्ट्र।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur