Breaking News

रायपुर@रायपुर के फूड पार्क में लगी आग,2 सिलेंडर ब्लास्ट…

Share


रायपुर,15 नवम्बर 2026। रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित फूड पार्क में आग लग गई। आग की चपेट में करीब आधा दर्जन दुकानें आ गई हैं। इस दौरान मौके पर रखे दो गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गए। सिलेंडर फटने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आग फैलने के कारण आसपास की दुकानों को भी खतरा पैदा हो गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन नहीं किया गया है। घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी भी सामने नहीं आई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कांच ही बांस के बहंगिया…छठ गीतों से गूंजते रहे घाट

Share व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। लोक आस्था …

Leave a Reply