Breaking News

अम्बिकापुर@छह पिल्लों को पीटने के बाद बोरे में भरकर पेट्रोल डाल जिंदा जलाया,नाबालिगों की क्रूरता का सीसीटीवी फुटेज वायरल

Share

  • पंजाब गार्डन के पीछे की घटना,अधजले शव मिलने के बाद सामने
  • आया मामला,डॉग शेल्टर संचालक ने गांधीनगर थाने में की शिकायत


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के मनेंद्रगढ़ मार्ग स्थित पंजाब गार्डन के पीछे मोहल्ले में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां आधा दर्जन नाबालिगों ने छह मासूम पिल्लों को पहले बेरहमी से पीटा,फिर प्लास्टिक के बोरे में भरकर पेट्रोल डाल दिया और जिंदा जला दिया। घटना 13 नवंबर की शाम की बताई जा रही है। पिल्लों के अधजले शव मिलने के बाद मामला सामने आया। वहीं,घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार,पंजाब गार्डन के पीछे मोहल्ले में दो स्ट्रीट डॉग ने कुछ दिन पहले पिल्लों को जन्म दिया था। इनमें से तीन पिल्लों की देखभाल स्थानीय लोग कर रहे थे, जबकि अन्य मोहल्ले में इधर-उधर घूमते थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही कुछ नाबालिगों ने पिल्लों को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद सभी छह पिल्लों को प्लास्टिक के बोरे में भरकर कचरा फेंकने वाली जगह पर ले गए। वहां बोरे में पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस क्रूरता में सभी पिल्लों की मौत हो गई।
अधजले शवों को नोच रहे थे कुत्ते,तब मिली सूचना : घटना के बाद पिल्लों के अधजले शव पड़े थे,जिन्हें दूसरे कुत्ते नोच रहे थे। यह देखकर किसी व्यक्ति ने बेजुबान डॉग शेल्टर के संस्थापक सुधांशु शर्मा को सूचना दी। वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज के साथ गांधीनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सीसीटीवी फुटेज वायरल,अभिभावकों को थाने बुलाया : घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोग नाबालिगों की इस क्रूरता पर सवाल उठा रहे हैं। इधर,शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित नाबालिगों के अभिभावकों को थाने बुलाया है। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कांच ही बांस के बहंगिया…छठ गीतों से गूंजते रहे घाट

Share व्रतियों ने डूबते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। लोक आस्था …

Leave a Reply