-राजेन्द्र शर्मा-
खड़गवां,15 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। सैनिटरी एवं एसडब्ल्यूआर फिटिंग में कथित घटिया सामग्री का उपयोग,निर्माण एजेंसी और विभागीय अधिकारियों की भूमिका जांच के घेरे में? खड़गवां में निर्माणाधीन नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। भवन निर्माण में उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर लगातार सवाल उठ रहे हैं,विशेष रूप से सैनिटरी फिटिंग एवं एसडब्ल्यूआर पाइप फिटिंग में कथित तौर पर घटिया और गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग किए जाने की जानकारी सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर मिल रही जानकारियों के अनुसार,स्वास्थ्य केंद्र भवन में लगाए जा रहे सैनिटरी फिटिंग के सामान और एसडब्ल्यूआर फिटिंग की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं होने की आशंका जताई जा रही है,यदि निर्माण कार्य में वास्तव में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जा रहा है,तो यह न केवल सरकारी राशि के उपयोग पर सवाल खड़ा करता है,बल्कि भविष्य में स्वास्थ्य केंद्र भवन की उपयोगिता और मजबूती को भी प्रभावित कर सकता है।
विभागीय अधिकारियों की निगरानी पर उठे सवाल-सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब किसी सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थान के भवन का निर्माण कराया जा रहा है, तो निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता की नियमित जांच कौन कर रहा है? क्या संबंधित विभाग के अधिकारी समय-समय पर निर्माण स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं? क्या सैनिटरी एवं एसडब्ल्यूआर फिटिंग में इस्तेमाल की जा रही सामग्री के गुणवत्ता प्रमाण-पत्र और तकनीकी मानकों की जांच की गई है? सूत्रों से निर्माण कार्य को लेकर विभिन्न जानकारियां सामने आ रही हैं,ऐसे में विभागीय अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था और निर्माण एजेंसी की कार्यप्रणाली भी जांच के दायरे में आनी चाहिए?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur