Breaking News

नई दिल्ली@ब्राजील और मोरक्को ने अपने-अपने मैच जीतकर नॉकआउट में बनाई जगह

Share


नई दिल्ली,26 जून 2026।
फीफा विश्व कप 2026 में ब्राजील फुटबॉल टीम ने स्कॉटलैंड फुटबाल टीम को 3-0 से हराया। ब्राजील से विनिसियस जूनियर ने 2 गोल किए और 1 गोल मैथियस कुन्हा ने किया। वहीं, ग्रूप – सी के अन्य मुकाबले में मोरक्को फुटबॉल टीम ने हैती फुटबॉल टीम को 4-2 से शिकस्त दी। इस हार के साथ ही हैती का सफर समाप्त हो गया। मोरक्को और ब्राजील ने राउंड ऑफ-32 में जगह बनाई।मैच के 7 वें मिनट में ही विनीसियस ने गोल करके टीम को बढ़त दिला दी। दरअसल,स्कॉटलैंड के डिफेंडर स्कॉट मैकेना की गलती का उन्होंने पूरा फायदा उठाया। वहीं, पहले हाफ के अतिरिक्त समय (45+3 मिनट) में विनीसियस ने दूसरा गोल दागा और स्कोर 2-0 कर दिया। मैच के 60वें मिनट में कुन्हा ने तीसरा गोल कर मैच को पूरी तरह ब्राजील के पक्ष में कर दिया। दूसरी तरफ स्कॉटिश टीम 1 भी गोल नहीं कर सकी।
मैच के 76वें मिनट में नेमार मैदान पर उतरे। इसके साथ ही वह 4 फीफा विश्व कप खेलने वाले ब्राजील के चौथे खिलाड़ी बन गए।मोरक्को ने मैच में 2 बार पिछडऩे के बावजूद हैती को शिकस्त दी। इस मुकाबले में मोरक्को के लेनी जोसेफ ने आत्मघाती गोल करके विपक्षी टीम को बढ़त दिला दी। मैच के 39वें मिनट पर अचरफ हकीमी ने गोल करके बराबरी दिलाई। 43वें मिनट पर विल्सन इसिदोर ने दूसरा गोल करके फिर से हैती को आगे कर दिया। फिर इस्माइल सैबारी ने गोल करके स्कोर 2-2 किया। दूसरे हाफ में मोरक्को से सौफियान रहीमी और गेसिम यासीन ने गोल किए।मैच में मोरक्को ने गोल करने की 19 बार कोशिश की और 12 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ हैती ने 7 बार ही कोशिश की और सिर्फ 2 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस रोचक मैच में मोरक्को के पास 69 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। मोरक्को ने 91 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 526 पास पूरे किए। हैती ने 235 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 83 प्रतिशत की रही।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply