Breaking News

नई दिल्ली@आईएनएस चिल्का से 2756 अग्निवीर भारत की समुद्री सेना का हिस्सा बने

Share


नौसेना के 286 मेडिकल असिस्टेंट और इंडियन कोस्ट गार्ड के 316 नाविक भी परेड में शामिल हुए

नई दिल्ली,13 नवम्बर 2026। आईएनएस चिल्का में शुक्रवार को शानदार पासिंग आउट परेड के बाद 2,756 अग्निवीर नाविक के रूप में भारत की समुद्री सेना का हिस्सा बन गए, जिनमें 142 महिलाएं भी हैं। प्रशिक्षण पूरा करने वाले भारतीय नौसेना के 286 मेडिकल असिस्टेंट और इंडियन कोस्ट गार्ड के 316 नाविक भी परेड में शामिल हुए। नौसेना के इस ट्रेनिंग सेंटर से प्रशिक्षण लेने वाला यह अब तक का सबसे बड़ा बैच है, जिसमें 3,358 लोगों की ट्रेनिंग एक साथ पूरी हुई है। नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन परेड के मुख्य अतिथि और समीक्षा अधिकारी थे। इस मौके पर दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल समीर सक्सेना के साथ वरिष्ठ नौसेना अधिकारी,सिविल और मिलिट्री संस्थानों के जाने-माने लोग, वेटरन, स्टूडेंट्स और पासिंग आउट प्रशिक्षुओं के पारिवारिक सदस्य मौजूद थे। नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह परेड प्रशिक्षुओं के करियर में एक अहम पड़ाव थी, जो अब भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल में अनुशासित, काबिल और समुद्री योद्धा के तौर पर शामिल होकर समुद्र में जिन्दगी की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। आईएनएस चिल्का से पास आउट होने वाले अग्निवीर के इस 9वें बैच ने 16 हफ्ते की कड़ी ट्रेनिंग पूरी की है। भारतीय नौसेना के सबसे बड़े ट्रेनिंग सेंटर आईएनएस चिल्का पर हुई यह पासिंग आउट परेड युवा रंगरूटों को अनुशासित,शारीरिक रूप से फुर्तीला,मानसिक रूप से मजबूत और प्रोफेशनली काबिल समुद्री योद्धा बनाने के लिए डिजाइन की गई। प्रशिक्षण के दौरान इन्हें पढ़ाई, फिजिकल कंडीशनिंग, स्विमिंग, परेड ट्रेनिंग,आउटडोर एक्टिविटीज और कैंप का प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा चरित्र निर्माण, नेतृत्व, अनुशासन, भाईचारा और टीमवर्क के साथ ही ड्यूटी, ऑनर और करेज जैसे नेवी के खास मूल्यों को भी सिखाया गया। पासिंग आउट परेड प्रशिक्षुओं के लिए गर्व और कामयाबी का पल रहा।


Share

Check Also

इंफाल@मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग में 4 की मौत

Share मरने वालों में दो महिलाएं…उखरुल जिले में वाहनों पर गोलीबारी,इलाके में तनाव इंफाल,13 नवम्बर …

Leave a Reply