Breaking News

विशाखापत्तनम@आंध्र प्रदेश में तीन लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम चालू

Share


राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क दोगुना : गडकरी

विशाखापत्तनम,13 नवम्बर 2026। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आंध्र प्रदेश में करीब तीन लाख करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं पर काम चल रहा है या उन्हें प्रस्तावित किया गया है। राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों का नेटवर्क 2014 के 4,100 किलोमीटर से बढ़कर 2026 में 8,700 किलोमीटर हो गया है। राज्य में 60 हजार करोड़ रुपये की लागत से 4,750 किलोमीटर की परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि एक लाख करोड़ रुपये की 2,500 किलोमीटर की परियोजनाओं पर काम जारी है। इसके अलावा 1.20 लाख करोड़ रुपये की लागत से 4,600 किलोमीटर सड़कों के उन्नयन का काम चल रहा है। गडकरी ने शुक्रवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के 31वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बेहतर सड़क बुनियादी ढांचे से निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। राज्य में ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, एक्सप्रेसवे, बंदरगाह संपर्क मार्ग, रिंग रोड और बाईपास विकसित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 14 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रहे 340 किलोमीटर लंबे बेंगलुरु-कडप्पा-विजयवाड़ा कॉरिडोर का 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इससे दूरी करीब 210 किलोमीटर कम होगी और यात्रा का समय 12 घंटे से घटकर चार घंटे रह जाएगा। वहीं, 16 हजार करोड़ रुपये की लागत वाले 460 किलोमीटर लंबे रायपुर-विशाखापत्तनम कॉरिडोर का 96 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसे 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बनने से यात्रा का समय 13 घंटे से घटकर पांच घंटे रह जाएगा और छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा को विशाखापत्तनम बंदरगाह से बेहतर संपर्क मिलेगा।


Share

Check Also

इंफाल@मणिपुर में उग्रवादियों की फायरिंग में 4 की मौत

Share मरने वालों में दो महिलाएं…उखरुल जिले में वाहनों पर गोलीबारी,इलाके में तनाव इंफाल,13 नवम्बर …

Leave a Reply