नई दिल्ली,26 अगस्त 2026। ज्वैलरी ब्रांड जीवा ने बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन से जुड़े अपने रक्षाबंधन विज्ञापन को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। विज्ञापन में कृति सेनन के पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हुआ था। कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर आपत्ति जताते हुए अभिनेत्री को ट्रोल किया। विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने बुधवार,26 अगस्त को आधिकारिक बयान जारी किया और विज्ञापन हटाने की जानकारी दी। हालांकि, कंपनी ने अपने बयान में कृति के पहनावे या सोशल मीडिया पर हुई आलोचना का सीधे तौर पर कोई उल्लेख नहीं किया। जीवा ने अपने बयान में कहा कि कंपनी भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करती है। ब्रांड के मुताबिक,उसका उद्देश्य हमेशा परिवार के साथ खुशी और उत्सव के पलों को साझा करना रहा है। कंपनी ने कहा कि त्योहारों को लेकर उसकी सोच सकारात्मक और परिवार-केंद्रित रही है तथा किसी भी समुदाय या वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं है। कंपनी ने अपने बयान में बताया कि इस बार उसने पालतू जानवरों को भी परिवार के साथ प्यार और उत्सव का हिस्सा बनाने की कोशिश की थी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur