Breaking News

मधेपुर,@ सिंहेश्वर मंदिर में धक्का-मुक्की में 8 घायल…फर्श पर गिरने से महिला का सिर फटा

Share


मधेपुर,24 अगस्त 2026 । बिहार में मधेपुरा के सिंहेश्वर धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। इससे मंदिर परिसर में धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ श्रद्धालु गिर गए। एक महिला के सिर में चोट लगी,जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। उसकी वर्दी भी फट गई। सभी घायलों को छ्वहृ्यभ् मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब आधे घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। फिलहाल मंदिर में पूजा और जलाभिषेक जारी है। सिंहेश्वर धाम में रात 1 बजे सरकारी पूजा के बाद पट खुलते ही हजारों की भीड़ मंदिर पहुंच गई। एक महिला श्रद्धालु फर्श पर गिर गई, जिससे उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही मधेपुरा डीएम, एसपी,एसडीएम और एसडीपीओ मंदिर पहुंचे और स्थिति को संभाला। अतिरिक्त पुलिस बल बुलाकर भीड़ को कतार में किया गया। मंदिर न्यास समिति ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। सावन महीने के चौथे सोमवार को झारखंड के मंदिरों में भी हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। देवघर बाबा मंदिर से 4 किमी लंबी कांवडि़यों की लंबी लाइन लगी हुई है। बिहार के समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर में ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने की संभावना है। इसके लिए रविवार शाम से ही कांवडि़यों जुटने लगे थे। अनुमान है कि सोमवार को करीब 7 लाख श्रद्धालु सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट,बरारी घाट सहित विभिन्न गंगा घाटों से गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए निकलेंगे। आज पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के साथ प्रीति योग एवं आयुष्मान योग का संयोग है। सुबह 08ः57 बजे तक प्रीति योग है। इसके बाद पूरे दिन आयुष्मान योग रहेगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ फर्जी आईटीसी मामले में ईडी का छापा 1.1 करोड़ नकद,डिजिटल साक्ष्य बरामद

Share नई दिल्ली,24 अगस्त 2026 । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के लखनऊ जोनल ऑफिस ने सोमवार …

Leave a Reply