नई दिल्ली,22 अगस्त 2026। नया सिम कार्ड लेने या पुराने नंबर से जुड़ी कुछ जानकारी बदलने के नियम अब सख्त हो गए हैं। टेलीकम्युनिकेशन (यूजर आइडेंटिफिकेशन) रूल्स, 2026 के तहत 21 अगस्त से टेलीकॉम सेवाओं के लिए यूजर की लाइव बायोमेट्रिक पहचान जरूरी कर दी गई है। इसमें चेहरे का लाइव फोटो,फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन शामिल है। नए नियमों का मकसद फर्जी सिम,फर्जी कॉल और सिम के जरिए होने वाले साइबर फ्रॉड पर रोक लगाना है। अब सिर्फ आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर नया सिम लेना पर्याप्त नहीं होगा। ग्राहक को पहचान की लाइव बायोमेट्रिक जांच से गुजरना होगा। जिन ग्राहकों के पास आधार है,वे बायोमेट्रिक ई-केवाईसी यानी के जरिए सिम ले सकेंगे। इसमें फिंगरप्रिंट के जरिए पहचान की पुष्टि करनी होगी। जिनके पास आधार नहीं है या किसी शारीरिक चोट अथवा विकलांगता के कारण फिंगरप्रिंट स्कैन नहीं हो पा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur