नई दिल्ली,22 अगस्त 2026। छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम की दवाओं के इस्तेमाल को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा नियामकीय कदम उठाया है।Chlorpheniramine Maleate और Phenylephrine Hydrochloride के फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन को 4 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया गया है। सरकार ने इन दवाओं के निर्माताओं के लिए लेबल, पैकेज इंसर्ट और प्रचार सामग्री पर स्पष्ट चेतावनी देना अनिवार्य किया है। यह कदम बच्चों की सुरक्षा से जुड़े विशेषज्ञों औरDrugs Technical Advisory Board की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। यहां एक अहम बात समझना जरूरी है। सरकार की अधिसूचना में इसFDC के निर्माण, बिक्री और वितरण को शर्त के साथ प्रतिबंधित किया गया है। मुख्य शर्त यह है कि इसे 4 साल से कम उम्र के बच्चों में इस्तेमाल नहीं किया जाएगा और संबंधित उत्पादों पर स्पष्ट चेतावनी लिखी जाएगी। इसलिए इसे सभी उम्र के लोगों के लिए सामान्य ‘कफ सिरप पर पूर्ण प्रतिबंध’ कहना सही नहीं होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur