Breaking News

पुणे@राहुल बोले…महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा

Share

पहली…पैदा होते ही हत्या…दूसरी…शारीरिक अत्याचार…तीसरी… आर्थिक बंदिशें

पुणे,22 अगस्त 2026। राहुल गांधी ने शनिवार को पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में महिलाओं की आजादी और पितृसत्ता के मुद्दे पर एक घंटा 16 मिनट बात की। उन्होंने कहा, ‘महिला की पहचान उसके पिता,पति या बेटे से नहीं होती,बल्कि उसकी अपनी पहचान होती है।’ मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं को पिता, पति और बच्चों की संपत्ति मानने वाली सोच को शर्मनाक बताया। राहुल ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ 3 तरह से हिंसा होती है। पहली…पैदा होते ही हत्या…दूसरी…शारीरिक अत्याचार… तीसरी…आर्थिक बंदिशें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को शिक्षा,नौकरी,संपत्ति और अपने फैसले लेने की पूरी आजादी मिलनी चाहिए। राहुल ने छात्राओं से कहा कि वे डरें नहीं,अपनी आवाज बुलंद करें और अपने लिए लड़ें। इस दौरान राहुल ने 5 लड़कियों से बातचीत की।
राहुल बोले…बी लाउड,बी प्राउड एंड फाइट फोर योर सेल्फ
खट्टर जी कहते हें कि रेप महिला के कारण होता है। ये एक माइंड सेट है। लड़की की एक जगह है,उसे पिंजरे में बंद होना चाहिए। लड़कों को फुल फ्रीडम होनी चाहिए। वे चाहें गाली दें काम करें घूमें फिरें। हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए। आपके दिल में जो डर है उसे जल्द से जल्द मिटा देना है।
राहुल बोले…लड़के गाली दें
तो उनके लिए अलाऊ है…

राहुल ने मोदी,योगी,भागवत के बयानों के क्लिप दिखाए। जिसके टाइटल में लिखा था… मनुस्मृति इज बैक…। राहुल ने कहा…जंतर मंतर में गालियां लड़कों ने भी दी और लड़कियों ने भी दी। पर पीएम ने कहा…कल्चरल शॉक लगा कि लड़कियों ने गाली दी। लड़के गाली दें तो उनके लिए अलाऊ है,लेकिन लड़की गाली दे शोभा नहीं देता।
राहुल बोले…फाइनल ताला… जो लड़की पर लगता है…वह है टाइम
राहुल ने कहा…29 साल की एक महिला घंटों घर का काम करती है, उसी समय एक लड़का महज आधा घंटे काम करता है। लड़का कभी भी देर शाम या रात घर से बाहर जा सकता है। लेकिन आपको एक टाइम के बाद घर के अंदर आना पड़ता है। एक लड़का कई एग्जाम दे सकता है। लेकिन एक लड़की को कहा जाता है कि अब शादी की उम्र हो गई है। इसलिए और अब ज्यादा पढ़ाई नहीं करनी है।
राहुल बोले…मुझे भी सालों
से गालियां मिल रही हैं…

नेहा की बात पर राहुल बोले…मुझे भी सालों से गालियां मिल रही हैं, मैं भी नहीं सुधरा। नेहा बोलीं…इस समय देश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ नैरेटिव बना दिया गया है। मैं कहना चाहूंगी-तुमसा कोई झूठा और बेइमान नहीं है किसी एक की बपौती हिंदुस्तान नहीं है…नेहा ने कहा मैं भोजपुरी में लोकगीत गाती हूं। सरकार से सवाल पूछती हूं और बदले में ढेर सारे सवाल और एफआईआर झेलनी पड़ती हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इन दवाओं पर केंद्र की सख्ती,कफ सिरप पर लगाया बैन,पैकेज पर चेतावनी अनिवार्य

Share नई दिल्ली,22 अगस्त 2026। छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम की दवाओं के इस्तेमाल को लेकर …

Leave a Reply