Breaking News

नई दिल्ली@बीजेपी ने जेन-जी से जुड़ने के लिए टीम बनाई…नितिन नवीन,स्मृति-तावड़े शामिल

Share

  • कांग्रेस के पूरा वंदे मातरम न गाने के खिलाफ प्रस्ताव पास
  • प्रधानमंत्री मोदी ने नई भाजपा कार्यकारिणी के साथ बैठक की,कहा… ऐसी बैठकें पार्टी को मजबूत करती हैं…


नई दिल्ली,22 अगस्त 2026। बीजेपी ने जेन-जी यानी युवा वोटर्स से जुड़ने के लिए खास टीम बनाई है। इसमें भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन,राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी और विनोद तावड़े के साथ गुजरात के मंत्री हर्ष सांघवी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ओपी चौधरी शामिल हैं। पीएम मोदी शनिवार शाम दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम से मुलाकात की। मुलाकात की जानकारी देते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा…पार्टी के साथियों के साथ बैठक अच्छी रही। ऐसी बैठकें पार्टी को मजबूत करने और जनता से जुड़ाव पर गहरे विचारों का मंच होती हैं। पार्टी इनके जरिए युवाओं की सोच, समस्याओं और उम्मीदों को समझने के लिए उनसे सीधा संवाद करेंगी। वहीं, दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शनिवार को नितिन नवीन की अध्यक्षता में 65 सदस्यीय नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक हुई। इसमें वंदे मातरम को लेकर कांग्रेस के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया। भाजपा ने कांग्रेस के कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के केवल दो पैरा गाने के फैसले की निंदा की। पार्टी ने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान से राजनीतिक सुविधा या तुष्टीकरण के लिए समझौता नहीं होगा। बीजेपी इसकी विरासत को देशभर में पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। टीम की घोषणा 17 अगस्त को हुई थी। नई बीजेपी टीम जेन-जी के बीच ‘युवा संवाद’अभियान चलाएगी। इसके तहत 14 से 25 साल के युवाओं को जोड़ने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अभियान का मकसद युवा वोटर्स के बीच पार्टी की पहुंच और संपर्क मजबूत करना है। इसके तहत बातचीत,चर्चा और युवा संवाद जैसे कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों के जरिए जेन-जी की सोच, उनकी चिंताओं,जरूरतों और उम्मीदों को समझने की कोशिश की जाएगी। युवाओं को बीजेपी नेताओं से सीधे बातचीत करने और अपने मुद्दे रखने का मौका भी दिया जाएगा। कार्यक्रम का शेड्यूल,फॉर्मेट और जगहों की जानकारी जल्द जारी होने की उम्मीद है। नवीन ने बीजेपी अध्यक्ष बनने के 209 दिन बाद 17 अगस्त को 65 सदस्यीय नई टीम का ऐलान किया था। इसमें 51 नए चेहरे शामिल हैं। टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और 8 राष्ट्रीय महासचिव हैं।
नई टीम की बैठक में वंदे मातरम पर अभियान का फैसला…
बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में हुई नई टीम की बैठक में आगामी चुनावों,संगठन को मजबूत करने और पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। नवीन ने कहा…कि बीजेपी वंदे मातरम का इतिहास और महत्व देशभर में पहुंचाने के लिए अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा कि वंदे मातरम के सम्मान,गरिमा और विरासत की रक्षा करेगी। खासतौर पर युवाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा,ताकि नई पीढ़ी पूरे वंदे मातरम और उससे जुड़े इतिहास को समझ सके। इससे पहले 19 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति ने 1937 के अपने फैसले पर कायम रहने का फैसला किया था। इसके तहत कांग्रेस के कार्यक्रमों में वंदे मातरम के पहले दो पैरा ही गाए जाएंगे। बीजेपी कांग्रेस के इस फैसले का विरोध कर रही है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@4 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए इन दवाओं पर केंद्र की सख्ती,कफ सिरप पर लगाया बैन,पैकेज पर चेतावनी अनिवार्य

Share नई दिल्ली,22 अगस्त 2026। छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम की दवाओं के इस्तेमाल को लेकर …

Leave a Reply