पटना,19 अगस्त 2026। बिहार के सीवान में छात्र आंदोलन के दौरान एके-47 से फायरिंग के मामले को लेकर तेजस्वी यादव बुधवार को सड़क पर उतरे। उन्होंने पटना में जेपी गोलंबर से लोकभवन तक मार्च निकाला। करीब 5 किलोमीटर लंबे मार्च में उनके साथ करीब 5 हजार समर्थक मौजूद रहे। समर्थकों के साथ तेजस्वी डाकबंगले पर लगाई बैरिकेडिंग तोड़कर आगे निकल गए। इनकम टैक्स चौराहे पर पुलिस ने वाटर कैनन चलाई। इसके बाद तेजस्वी को हिरासत में लिया गया। हालांकि, एक घंटा बाद उन्हें छोड़ दिया। तेजस्वी ने कहा कि मैं जेल से डरने वाला नहीं हूं। हमारे भगवान श्री कृष्ण का जन्म जेल में ही हुआ था। जो सत्ता में आया है, उसका जाना तय है। कुछ कार्यकर्ताओं ने पुलिस के ऊपर पानी की बोतलें भी फेंकीं। कुछ कार्यकर्ता लकड़ी कीएके-47 लेकर पहुंचे थे।
तेजस्वी बोले- रोजगार देने के मुद्दे पर संघर्ष जारी रहेगा
थाने से बाहर आने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा, ‘जब तक मुख्यमंत्री जिम्मेदारी तय नहीं करेंगे पूरी घटना का वक्तव्य नहीं देंगे और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होगी कि गोली चलाने का आदेश किसने दिया ये लोगों के सामने नहीं रखेंगे, छात्रों के साथ न्याय नहीं होता, बेरोजगारी खत्म नहीं होती हम लड़ाई लड़ते रहेंगे। ‘ आरजेडी के राजभवन मार्च पर आईजी पटना जितेंद्र राणा ने कहा, ‘राजभवन मार्च का कार्यक्रम था जो गांधी मैदान से शुरू हुआ था, यहां आईटी गोलंबर पर आकर मार्च समाप्त हो गया है। प्रतिनिधिमंडल को लोकभवन से समय मिला है और वे मिलने जाएंगे। जो भी मांगे हैं, उनको वहां रखेंगे। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया था, उनमें से कुछ लोग लोकभवन के लिए जा चुके हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur