Breaking News

नई दिल्ली@अर्जुन अवॉर्ड की लिस्ट जारी..दिव्या-तेजस्विन-गायत्री समेत 17 खिलाडि़यों को मिली खुशखबरी

Share


नई दिल्ली,18 अगस्त 2026। केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्रालय ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2025 के विजेताओं की घोषणा कर दी है। देश के अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों,कोचों और संस्थाओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए एथलेटिक्स स्टार तेजस्विन शंकर,शतरंज खिलाड़ी विदित संतोष गुजराती और दिव्या जितेंद्र देशमुख के अलावा बैडमिंटन की जोड़ी गायत्री गोपीचंद और ट्रेसा जॉली समेत कई नाम शामिल हैं। नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स हर साल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडि़यों को सम्मानित करने के लिए प्रदान किए जाते हैं। मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (रिटायर्ड) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर पुरस्कारों के लिए नामों को मंजूरी दी गई है। अर्जुन अवॉर्ड उन खिलाडि़यों को दिया जाता है, जिन्होंने पिछले चार वर्षों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करने के साथ नेतृत्व क्षमता,खेल भावना और अनुशासन का प्रदर्शन किया है। इस साल अर्जुन अवॉर्ड के लिए कुल 17 खिलाडि़यों के नाम शामिल हैं। इनमें एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर,मुहम्मद अजमल वरियाथोडी और प्रियंका गोस्वामी शामिल हैं। बैडमिंटन से ट्रेसा जॉली और गायत्री गोपीचंद को चुना गया है। बॉक्सिंग में नरेंद्र और शतरंज में विदित संतोष गुजराती तथा दिव्या जितेंद्र देशमुख को सम्मान मिलेगा। डेफ शूटिंग से धनुष श्रीकांत, हॉकी से लालरेम्सियामी और राजकुमार पाल भी पुरस्कार सूची में हैं।


Share

Check Also

नई दिल्ली@जंतर-मंतर छात्र प्रदर्शन मामले में सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई पावर्ड फैक्ट फाइंडिंग कमेटी,सीसीटीवी फुटेज की होगी जांच

Share नई दिल्ली,18 अगस्त 2026। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक हाई पावर्ड फैक्ट फाइंडिंग …

Leave a Reply