Breaking News

बीरभूम@बंगाल में बीरभूम के होटल में आग…8 की मौत,9 झुलसे

Share


शॉर्ट सर्किट से हादसा,सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर आए थे…
बीरभूम,17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तारापीठ मंदिर के पास एक होटल में आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक,आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगने की आशंका है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। बीरभूम के स्क्क विदित राज भुंडेश के मुताबिक,होटल के बाहर से धुआं या आग की लपटें दिखाई नहीं दे रही थीं। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमों ने सीढि़यों की मदद से 22 लोगों को बाहर निकाला, जबकि 11 लोगों को अस्पताल भेजा गया। होटल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के लिए स्नस्रु टीम भी मौके पर पहुंचेगी।
एक महिला और 2 बच्चे लापता : एक अन्य महिला ने बताया कि वो साउथ 24 परगना से रविवार दोपहर पूजा करने आई थी। उनके साथ उनकी मां और बच्चे थे। उनकी मां रूम नंबर एक में थी। अब उनकी मां और दो बच्चे नहीं मिल रहे हैं। हादसे में बची कोलकाता की महिला ने बताया- अचानक पूरी होटल में धुआं भर गया। हम सांस नहीं ले पा रहे थे और बचने का रास्ता ढूंढना मुश्किल था।
एसी की वायरिंग में खराबी से आग का खतरा : एसी में शॉर्ट सर्किट होने पर करंट अचानक बढ़ सकता है। इससे एसी की वायरिंग का इंसुलेशन गर्म होकर जल सकता है और तार आपस में संपर्क में आ सकते हैं। इस दौरान चिंगारी निकलने से आग लगने का खतरा रहता है।
तारापीठ मंदिर में देवी तारा की पूजा होती है : तारापीठ मंदिर पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में स्थित मां तारा का प्रसिद्ध मंदिर है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। प्रतिमा में मां तारा की गोद में भगवान शिव को दिखाया गया है। दिन में सोने का मुखौटा लगाया जाता है, जिसे रात में हटा दिया जाता है। मंदिर के पास तारापीठ महाश्मशान है, जहां तांत्रिक साधना की परंपरा रही है। तारापीठ का संबंध प्रसिद्ध तांत्रिक साधक और मां तारा के भक्त बामाखेपा से भी है। उनकी समाधि और स्मृति मंदिर भी यहां स्थित है।
प्रधानमंत्री ने बीरभूम अग्निकांड में जनहानि पर जताया दुख : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि बीरभूम में आग की घटना में हुई जनहानि से वह बेहद दुखी हैं। स्थानीय प्रशासन हादसे से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।


Share

Check Also

पटना@प्रशांत किशोर ने विधानसभा में ली गोपनीयता की शपथ,बोले…शिक्षा,सड़क और रोजगार पर करेंगे काम

Share पटना,17 अगस्त 20296। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार …

Leave a Reply