Breaking News

लखीसराय@बिहार के लखीसराय में भगदड़…7 महिलाओं की मौत

Share


मंदिर में जलाभिषेक के लिए हजारों श्रद्धालु जुटे,करंट फैलने की अफवाह उड़ी

लखीसराय,17 अगस्त 2026। बिहार के लखीसराय में सोमवार को भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई। 23 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। 3 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर जाने वाले रास्ते पर हुई। लखीसराय डीएम शैलेंद्र कुमार ने बताया कि पुरुषों की लाइन की तरफ एक खंभा गिर गया। इसके बाद अफवाह फैली कि लोगों पर बिजली की चालू लाइन का तार गिर गया, जबकि वह सिर्फ एक केबल वायर (डिश/इंटरनेट का तार) था। पुरुषों की तरफ से भीड़ का दबाव महिलाओं की लाइन पर पड़ा, जिससे वे एक-दूसरे पर गिर गईं। चार मृतकों की पहचान हुई है। इनमें लखीसराय की मधुबाला देवी,मनमाला देवी,हेमलता देवी और मुंगेर की रिंकू देवी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं सीएम सम्राट चौधरी ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
श्रद्धालु बोले…करंट की बात सुनकर लोग भागने लगे
दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु ने कहा…‘बहुत भीड़ थी। तभी पोल गिरने और करंट लगने की बात फैली। इसके बाद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए भागने लगे, तभी बैरिकेडिंग टूटी और लोग एक-दूसरे पर गिर गए।’ लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में मची भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हादसे से दुखी हूं। अफवाह की वजह से हादसा हुआ है।
बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा बोले…मामले की जांच होगी
लखीसराय हादसे के बाद मंत्री विजय सिन्हा मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि करंट की अफवाह फैलने के बाद भगदड़ मची। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
हादसे के बाद अब अशोक धाम मंदिर में भक्त जलाभिषेक कर रहे हैं…
सावन के तीसरे सोमवार को लखीसराय के अशोक धाम मंदिर परिसर में सुबह करीब 6.30 बजे मची भगदड़ में 7 लोगों की मौत हो गई। अब हालात सामान्य हो गए हैं। भक्त लाइन में लगकर जलाभिषेक कर रहे हैं।


Share

Check Also

पटना@प्रशांत किशोर ने विधानसभा में ली गोपनीयता की शपथ,बोले…शिक्षा,सड़क और रोजगार पर करेंगे काम

Share पटना,17 अगस्त 20296। जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सोमवार को बिहार …

Leave a Reply