सीएम सोरेन बोले…2014 से अब तक सभी परीक्षाओं की सीडीआई जांच होगी
रांची,17 अगस्त 2026। जेपीएससी के बाद अब जेएसएससी-सीजीएल के एग्जाम को भी रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार रात मीडिया को इसकी जानकारी दी। सीएम ने मंत्रियों के साथ 4 घंटे तक चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है। सीएम सोरेन ने कहा…एसआईटी और सीडीआई दोनों की जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। चूंकि जांच चल रही है,इसलिए हर बात खुले तौर पर बताना संभव नहीं है। इसमें कई कंपनियों का एक जटिल और आपस में जुड़ा हुआ नेटवर्क शामिल है, जिन्होंने अलग-अलग समय पर यहां काम किया है। 2014 से लेकर अब तक आयोजित सभी परीक्षाओं की जांच सीडीआई से कराई जाएगी। सीएम ने कहा- युवाओं की सबसे बड़ी और अहम मांग जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा से जुड़ी है। हम एक रिटायर्ड जज की देखरेख में इसकी पूरी जांच कराएंगे।
महतो बोले…सरगना पकड़े जाएं…
सीएम की घोषणा के बाद आंदोलन कर रहे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा…सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जांच बहुत बारीकी से हो और इसमें शामिल हर भ्रष्ट व्यक्ति को पकड़ा जाए। इन गिरोहों के पीछे जो मास्टरमाइंड हैं,उनको पकड़ा जाए। वहीं एक अन्य छात्र नेता रवींद्र पासवान ने कहा…‘अभी सीबीआई जांच की मांग नहीं मानी गई है। इसलिए हम लोग आंदोलन करते रहेंगे। हम लोग एक बड़ी लड़ाई जीते हैं,मगर इसमें अभी और भी कुछ बाकी है।
बाबूलाल मरांडी बोले…सरकार
की मंशा अभी भी ठीक नहीं
हेमंत सरकार के फैसले पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा,‘रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में विगत 23 दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों को बधाई एवं शुभकामनाएं। जेएसएससी-सीजीएल का रद्द होना छात्रों की बड़ी विजय है। हालांकि सरकार द्वारा सीबीआई जांच का आदेश नहीं दिया जाना साफ दर्शाता है कि सरकार की मंशा अभी भी ठीक नहीं है। जब तक सीबीआई जांच नहीं होगी,इस पूरे सिस्टम में जमा‘कोढ़’ साफ नहीं होगा। अगर दोषियों पर निर्णायक कार्रवाई नहीं हुई,तो व्यवस्था में बैठे लोग फिर युवाओं की नौकरियां बेचने का दुस्साहस करेंगे। परीक्षा रद्द होना पहला चरण है,सीबीआई जांच और दोषियों पर निर्णायक कार्रवाई ही छात्रों के संघर्ष की वास्तविक जीत होगी।’ झारखंड में छात्र जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर 24 दिन से अनशन कर रहे हैं। आज छात्रों के साथ सरकार की बातचीत होनी थी। लेकिन कैबिनेट के मंत्रियों के साथ बैठक करने की वजह से छात्रों से वार्ता अभी तक नहीं हो पाई है। त्रष्ट-हृश्वभ् की इंग्लिश,कॉमर्स और सोशियोलॉजी विषयों की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी रविवार को माना कि इन विषयों के प्रश्न पत्र में स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां थीं। एनटीए ने कहा… पेपर्स में पहले पूछे जा चुके सवाल दोहराए गए थे। आंसर-की जारी करने के बाद छात्रों ने गड़बडि़यों का जिक्र किया था। इन्हें केवल सवाल हटाकर ठीक नहीं किया जा सकता था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur