हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को मिली धमकी
नई दिल्ली,14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले दिल्ली में सुरक्षा को लेकर हलचल बढ़ गई है। दिल्ली हाई कोर्ट समेत राजधानी की छह जगहों पर बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। हाई कोर्ट को ई-मेल के जरिए धमकी मिली, जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने परिसर में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अब तक किसी भी स्थान से संदिग्ध वस्तु मिलने की जानकारी नहीं है। धमकी मिलने वाली जगहों में दिल्ली हाई कोर्ट, जामनगर हाउस, झंडेवालान की फ्लैटेड बिल्डिंग, एमबी साकेत स्थित डीएम कार्यालय, आईजीआई एयरपोर्ट का टर्मिनल-3 और दिल्ली कैंट का एसडीएम कार्यालय शामिल हैं। सूचना मिलते ही संबंधित सुरक्षा टीमें और दमकल की गाडि़यां मौके पर पहुंच गईं। सभी स्थानों पर सुरक्षा जांच की जा रही है। दिल्ली हाई कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद रजिस्ट्रार जनरल दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं। हाई कोर्ट परिसर में बम निरोधक दस्ते तलाशी ले रहे हैं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur