Breaking News

नई दिल्ली@इमरान खान की मौत का दावा झूठापाकिस्तानी पत्रकार एक दिन बाद ही पलटा

Share


पीटीआई बोली-मिलने दो,नहीं तो सड़कों पर उतरेंगे

नई दिल्ली,12 अगस्त 2026। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की आशंका जताने वाला पाकिस्तानी पत्रकार दावे से पलट गया है। अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी पत्रकार वजाहत सईद खान ने मंगलवार रात 11 बजे एक वीडियो जारी कर इमरान की मौत की आशंका जाहिर की थी। वजाहत ने बुधवार दोपहर कहा कि इमरान की मौत की आशंका सेना के अफसरों की सूचनाओं के आधार पर किया गया एक आकलन था। इमरान अगस्त 2023 से रावलपिंडी की अडियाला जेल में बंद हैं। पाकिस्तानी पत्रकार के दावे के बाद इमरान की बहनों ने भी सवाल उठाया कि उन्हें भाई से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने चेतावनी दी है कि अगर इमरान से मिलने नहीं दिया गया, तो समर्थक सड़कों पर उतर जाएंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला : राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना,बेचना-रखना और ढोना- सब पर एक साल का प्रतिबंध

Share नई दिल्ली,12 अगस्त 2026। कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू …

Leave a Reply