Breaking News

नई दिल्ली@राजग की ‘मंगल मिलन’ बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने लहराया तिरंगा

Share


नई दिल्ली,11 अगस्त 2026। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन संसदीय दल की साप्ताहिक ‘मंगल मिलन’ बैठक में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत राजग के कई सांसद और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री शाह समेत राजग नेताओं ने तिरंगा लहराया। बैठक की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ के नारों के साथ हुई। विपक्ष लगातार गृहमंत्री अमित शाह की सदन में मौजूदगी और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की मांग कर रहा है। इसके जवाब में राजग की ओर से विपक्ष पर राजनीतिक पलटवार की तैयारी की गई है। बैठक से बाहर निकलते समय राजग नेताओं के हाथों में पोस्टर लेकर संदेश दिया जिसमें लिखा है— ‘गृह मंत्री चर्चा के लिए तैयार हैं, विपक्ष भाग रहा है। ‘


Share

Check Also

नई दिल्ली@सेमीकंडक्टर क्षेत्र के विकास के अगले चरण में उद्योग सक्रिय भागीदारी करे : पीएम मोदी

Share नई दिल्ली,16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सेमीकंडक्टर क्षेत्र की प्रमुख …

Leave a Reply