Breaking News

अम्बिकापुर@हर घर तिरंगा अभियान को लेकर समलाया मंडल की बैठक संपन्न

Share


शक्तिकेंद्रों को वितरित किए गए तिरंगा झंडे,तिरंगा यात्रा को सफल बनाने कार्यकर्ताओं से किया आह्वान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,10 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी सरगुजा जिला के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को लेकर समलाया मंडल की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत किया गया। इस अवसर पर समलाया मंडल के प्रत्येक शक्तिकेंद्र को तिरंगा झंडों के बंडल वितरित किए गए, जिन्हें बूथ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के सहयोग से घर-घर पहुंचाकर तिरंगा फहराया जाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि तिरंगा हमारी आन,बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी कार्यकर्ता इसे अभियान के रूप में लेकर प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाएं। भाजपा सरगुजा जिला ध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करना है। कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग को अभियान से जोड़ते हुए तिरंगा यात्रा को भी व्यापक और सफल बनाएं। मंडल प्रभारी डॉ. अंबिकेश केशरी ने कहा कि प्रत्येक शक्तिकेंद्र और बूथ स्तर तक अभियान की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित की जाए। कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करें तथा तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरुणा सिंह,निश्चल प्रताप सिंह,रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, अवधेश सोनकर, अभिषेक सिंह देव, अजय सोनी, सर्वेश तिवारी, श्रीमती शालिनी सिंह, शैलेंद्र शर्मा, आलोक दास सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply