Breaking News

हैदराबाद@छात्रों ने किया चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत को बुलाए जाने का विरोध,बोले…युवाओं को कॉकरोच कहा

Share

हैदराबाद,09 अगस्त 2026। हैदराबाद की नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडियासूर्यकांत को यूनिवर्सिटी के 2026 के कॉन्वोकेशन सेरेमनी की अध्यक्षता करने के लिए दिए गए न्योते का विरोध किया है। उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत द्वारा अतीत में युवाओं को कथित तौर पर कॉकरोच कहने और अन्य बयानों का जिक्र करते हुए यह आपत्ति दर्ज की है। 2026 बैच के स्टूडेंट्स के एक ग्रुप ने वाइस-चांसलर, रजिस्ट्रार, फैकल्टी मेंबर्स और यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के दूसरे मेंबर्स को लेटर लिखकर सीजेआई सूर्यकांत को चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने के फैसले पर फिर से सोचने की अपील की है। अधिकारियों को दिए गए लेटर में, स्टूडेंट्स ने हाल के ज्यूडिशियल डेवलपमेंट्स पर चिंता जताई है, जिसमें जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के बारे में चीफ जस्टिस की कही गईं कथित बातें और भारतीय युवाओं की कथित तुलना कॉकरोच से करना शामिल है। लेटर में लिखा था,‘हम स्टूडेंट्स माननीय सीजेआई सूर्यकांत को हमारे कॉन्वोकेशन के चीफ गेस्ट के तौर पर बुलाने को लेकर ग्रेजुएट हो रहे बैच की चिंताओं को साझा कर रहे हैं।’’उन्होंने लेटर में आगे कहा...‘युवाओं को कॉकरोच कहने से लेकर पुलिस की बर्बरता के वीडियो देखने का समय न होने के बारे में असंवेदनशील बयान देने तक,सीजेआई ने हम जैसे स्टूडेंट्स के प्रति बेपरवाही दिखाई है। 

Share

Check Also

बुलंदशहर@50 हजार का इनामी बदमाश मोनू पुलिस एनकाउंटर में ढेर,नाबालिग से दुष्कर्म-हत्या मामले में था वांटेड

Share बुलंदशहर,09 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ …

Leave a Reply