50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर गिरी,अंदर फंसे एक दूसरे पर गिरे लोग
भरमौर,08 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश के चंबा में शनिवार सुबह एक प्राइवेट बस पलट गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। हादसे में 11 यात्री घायल हो गए। जिन्हें तीसा अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्क्क विजय कुमार सकलानी ने बताया कि बस सुबह 7 बजे बैरागढ़ से चंबा के लिए चली थी। बैरागढ़ से कुछ ही दूरी पर ‘शर्मा कोच’बस चालुंज मोड़ के पास बेकाबू होकर पलटी, फिर 50 मीटर नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार-बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। अंदर फंसे लोग एक दूसरे पर जा गिरे। जेसीबी की मदद से बस को तोड़ा गया, फिर अंदर फंसे मृतकों और घायलों को बाहर निकाला गया। इस दौरान लोग बचाव-बचाव चिल्लाते सुने गए।
18 के करीब यात्री सवार थे : पुलिस के अनुसार-बस नंबर एचपी-73-ए-2101 में ड्राइवर-कंडक्टर समेत 18 यात्री सवार थे। इनमें चार से 18 साल के छह बच्चे भी शामिल है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को तीसा अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय प्रशासन ने सभी घायलों को 5-5 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान कर दी है,जबकि मृतकों के परिजनों को भी जल्द राहत राशि दी जाएगी।
गवर्नर-सीएम ने शोक जताया
हिमाचल के गवर्नर कविन्द्र गुप्ता, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू,डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री,नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिक्षा सिंह ने बस हादसे में 7 लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने हादसे में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनां व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। सीएम ने जिला प्रशासन को सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराकर उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur