मुंबई,08 अगस्त 2026। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार को मुंबई में कहा कि नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनयूसीएफडीसी) का मुख्यालय दिल्ली से मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया है। अमित शाह ने मुंबई के फोर्ट क्षेत्र में एनयूसीएफडीसी के नए मुख्यालय का उद्घाटन भी किया। मुंबई के बीएसई इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एनयूसीएफडीसी कन्वेंशन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में देश के सबसे अधिक शहरी सहकारी बैंक हैं और यहां देश के सबसे पुराने सहकारी आंदोलनों में से एक भी रहा है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में वर्तमान में 449 सहकारी बैंक हैं। महाराष्ट्र,गुजरात,गोवा और कर्नाटक मिलकर देश के करीब 70 प्रतिशत सहकारी बैंकों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी को देखते हुए एनयूसीएफडीसी का मुख्यालय मुंबई स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया। शाह ने इससे पहले एनयूसीएफडीसी के साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर का भी शुभारंभ किया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur