- लोकसभा से एमएसएमई संशोधन बिल पास
- कांग्रेस का सभी सांसदों को सदन में रहने का निर्देश
नई दिल्ली,07 अगस्त 2026। विपक्षी सांसदों ने शुक्रवार को भी संसद परिसर में तेज बारिश के बीच राम मंदिर चढ़ावा चोरी और जंतर-मंतर प्रदर्शन में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं, विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) एमएसएमई विधेयक 2026 ध्वनिमत से पास हुआ। दोनों सदन सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं। राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने ‘अमित शाह सदन में आओ’ के नारे लगाए। इस पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि शाह सुबह से रात तक संसद में ही रहते हैं। उन्होंने लोकसभा में कहा कि अमित शाह का नाम सुनते ही आतंकी कांप उठते हैं। इसी बीच कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को 10 से 12 अगस्त तक संसद में मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। कांग्रेस ने शुक्रवार को लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव देकर छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर चर्चा की मांग की है। सांसद मणिकम टैगोर ने गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले पर बयान देने और न्यायिक जांच कराने की मांग की। लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को 11 बजे शुरू हुई लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण 12 बजे तक के लिए स्थगित हुई। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई और 10 मिनट तक चली लेकिन फिर सोमवार तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू हुई और 30 मिनट तक चली। लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण पहले 12 बजे तक और फिर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। लोकसभा से सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विकास (संशोधन) विधेयक 2026 (एमएसएमई विधेयक) ध्वनिमत से पास हुआ। इसके बाद लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।
कांग्रेस ने सांसदों को व्हिप जारी किया, 10 से 12 अगस्त तक
सदन में रहने के निर्देश
कांग्रेस ने लोकसभा और राज्यसभा के अपने सभी सांसदों को 10,11 और 12 अगस्त को सदन में अनिवार्य रूप से मौजूद रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। पार्टी ने कहा है कि इन दिनों संसद में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी, इसलिए सभी सांसदों की उपस्थिति जरूरी है। सूत्रों के मुताबिक,कांग्रेस ने ढ्ढहृष्ठढ्ढ्र गठबंधन के सहयोगी दलों से भी अपने सांसदों की मौजूदगी सुनिश्चित करने को कहा है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह संसद में एफसीआरए संशोधन विधेयक और परिसीमन से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हो सकती है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur