Breaking News

झांसी@अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत…झांसी जेल

Share


में बंद भाई अली से मिलने जा रहा था आबान
झांसी,06 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य व्यक्ति ने भी अपनी जान गंवाई, जबकि उनके तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे में आगे की सीट पर बैठे आबान अहमद एवं सोनू खान के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सवार अहजम निवासी बादशाही मंडी (प्रयागराज), मोहम्मद जैद निवासी कोतवाली, उमर अहमद निवासी पूरा मुफ़्ती घायल हो गए। सभी प्रयागराज के रहने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।


Share

Check Also

पणजी@पत्रकार तेजपाल को रेप केस में 10 साल की सजा

Share बॉम्बे हाईकोर्ट बोला- 2 हफ्ते में सरेंडर करें 2013 में साथी पत्रकार ने आरोप …

Leave a Reply