Breaking News

नई दिल्ली@महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में अल्ट्रा लाइट होवित्जर ने सटीक फायर पावर दिखाई…

Share


नई दिल्ली,20 सितम्बर २०२६। भारत और अमेरिका के बीच उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में चल रहे संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ के दौरान दोनों सेनाएं अपनी-अपनी युद्धक क्षमताएं दिखा रही हैं। इसी क्रम में भारतीय एम-777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर (यूएलएच) से लाइव फायरिंग की गई, जिसमें पेशेवर और सटीकता के साथ लड़ाई की तैयारी दिखाते हुए सभी तय लक्ष्यों पर कामयाबी से निशाना साधा गया। फायरिंग के बाद अमेरिकी टुकड़ी ने गन पोजिशन का दौरा किया और यूएलएच बैटरी के अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की। उत्तराखंड के औली और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में ‘युद्ध अभ्यास’ का 22वां संस्करण 9 सितंबर से चल रहा है, जो 28 सितंबर तक चलेगा इसमें दोनों देशों की सेनाओं से 600-600 (कुल 1200) सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। अभ्यास की मुख्य फोकस उच्च पर्वतीय युद्धकला,आतंकवाद-रोधी ऑपरेशन,ड्रोन-रोधी क्षमताएं, रोबोटिक डॉग्स और आधुनिक तकनीक का समन्वय करना है। साथ ही दोनों सेनाओं के बीच परिचालन अंतर-संचालनीयता और सामरिक तालमेल को मजबूत करना है। महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में इसी ‘युद्ध अभ्यास’ के दौरान एम-777 अल्ट्रा लाइट हॉवित्जर से लाइव फायरिंग की गई, जिसमें डायरेक्ट फायरिंग तरीके का इस्तेमाल करके लाइन ऑफ साइट पर मौजूद टारगेट पर निशाना साधा गया।


Share

Check Also

लखनऊ@ईशान आनंद को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी आकाश आनंद और उनकी बहन को पार्टी में नहीं लिया जाएगा वापस : मायावती

Share लखनऊ,20 सितम्बर 2026। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि …

Leave a Reply