
वेशभूषा और टर्नआउट का लिया जायजा,अधिकारी-जवानों की समस्याएं सुनीं अभिलेखों को अद्यतन रखने और लंबित कार्यों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश
-संवाददाता-
सूरजपुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने शुक्रवार को थाना अजाक का वार्षिक निरीक्षण किया,निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर,कार्यालयीन व्यवस्थाओं, अभिलेखों और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। एसपी ने थाना स्तर पर व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के साथ पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले थाना अजाक में पदस्थ अधिकारियों एवं जवानों की वेशभूषा और टर्नआउट का निरीक्षण किया, उन्होंने पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तथा कार्य से जुड़ी आवश्यकताओं के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने जवानों से उनकी व्यक्तिगत समस्याओं और कार्य के दौरान सामने आने वाली परेशानियों के बारे में भी जानकारी ली।
जवानों की समस्याएं सुनीं, निराकरण के निर्देश-निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी-कर्मचारियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी गुजारिशें और समस्याएं सुनीं,उन्होंने पुलिसकर्मियों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके यथासंभव निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों का निर्वहन बेहतर तरीके से कर सकें,इसके लिए कार्य संबंधी आवश्यकताओं और समस्याओं पर भी ध्यान देना जरूरी है,उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
रिकॉर्ड और दस्तावेजों का किया अवलोकन-वेशभूषा और टर्नआउट निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने थाना अजाक के विभिन्न रिकार्ड एवं दस्तावेजों का अवलोकन किया, उन्होंने प्रकरणों की स्थिति, थाना संबंधी अभिलेखों और रिकॉर्ड संधारण की जानकारी ली,निरीक्षण के दौरान दस्तावेजों को अद्यतन एवं व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया गया,पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर अभिलेखों के बेहतर संधारण के निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय रिकॉर्ड व्यवस्थित और अद्यतन रहना आवश्यक है, उन्होंने लंबित कार्यों की स्थिति की जानकारी लेते हुए उनके समयबद्ध तरीके से निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पीडि़तों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई पर जोर- पुलिस अधीक्षक ने थाना अजाक के अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि पीडि़त एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए तथा नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ विभागीय कार्यों में अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया। एसपी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित मामलों और अन्य विभागीय कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि थाना स्तर पर कार्यप्रणाली अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनी रहे।
वार्षिक निरीक्षण का उद्देश्य कार्यप्रणाली की समीक्षा-थाना अजाक के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं के साथ-साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की, निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड संधारण, प्रकरणों की स्थिति,लंबित कार्यों और पुलिसकर्मियों की आवश्यकताओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया,पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट रूप से थाना स्तर पर अनुशासन, व्यवस्थित अभिलेख संधारण और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए,साथ ही आम लोगों और पीडि़तों से संबंधित शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही,वार्षिक निरीक्षण के दौरान डीएसपी अजाक रीता नीलम कुजूर,थाना प्रभारी अजाक फर्दीनंद कुजूर,स्टेनो पुष्पेन्द्र शर्मा एवं रीडर विकास सिंह सहित थाना अजाक के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur