Breaking News

अम्बिकापुर@नाले किनारे लावारिस शवों का अंतिम संस्कार,बारिश में बाहर आने का खतरा

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार की व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि लावारिस शवों का अंतिम संस्कार नाले के किनारे किया जाता है। बारिश के दौरान पानी भरने और आवारा श्वानों के कारण शवों के बाहर निकल आने का खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर समाजसेवियों और वार्डवासियों ने धरना-प्रदर्शन कर प्रशासन से सम्मानजनक अंतिम संस्कार के लिए अलग और उचित स्थान निर्धारित करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि नाले के किनारे अंतिम संस्कार की व्यवस्था होने से बारिश के मौसम में स्थिति और खराब हो जाती है। पानी के बहाव के साथ शवों के बाहर आने तथा आवारा श्वानों द्वारा शवों को क्षतिग्रस्त किए जाने की आशंका बनी रहती है। इससे क्षेत्र में रहने वाले लोगों में भी नाराजगी है।
पहले भी दिए जा चुके हैं ज्ञापन : समाजसेवियों और वार्डवासियों के अनुसार इस समस्या से जिला प्रशासन और नगर निगम को पहले भी कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए सुरक्षित एवं सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नशा मुक्ति को लेकर विद्या दीदी ने योग आयोग अध्यक्ष से की मुलाकात

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,20 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। ब्रह्माकुमारी संस्था की सरगुजा संभाग संचालिका राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी …

Leave a Reply