Breaking News

राजपुर@ केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर राजपुर में कांग्रेस का विजय मार्च,पटाखे फोड़कर मनाया जश्न

Share

-संवाददाता-
राजपुर,26 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के राजपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद विजय मार्च निकालकर जश्न मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे छात्रों, युवाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से गांधी चौक तक रैली निकाली तथा पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की। विजय मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह केवल एक मंत्री के इस्तीफे का मामला नहीं है, बल्कि देशभर के छात्रों, युवाओं और जनआवाज की जीत का प्रतीक है। उन्होंने इसे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के संघर्ष और छात्र आंदोलन की सफलता बताया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक संघर्ष के माध्यम से जनता की आवाज को मजबूती मिली है। नेताओं ने इसे सत्य, संघर्ष और जनशक्ति की विजय करार दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हरिहर यादव, सामरी के पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,युवा कांग्रेस, सेवा दल,एनएसयूआई तथा कांग्रेस परिवार के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply