Breaking News

मनेन्द्रगढ़@तिरंगा यात्रा के लिए भाजपा ने जिला व मंडल स्तरीय टोलियों की घोषणा की

Share

जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने जारी किया आदेश,सभी मंडलों में राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी
-संवाददाता-
मनेन्द्रगढ़,26 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित होने वाली देशव्यापी तिरंगा यात्रा के सफल संचालन के लिए भाजपा जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) ने जिला एवं मंडल स्तरीय टोलियों की घोषणा कर दी है, इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती चंपा देवी पावले ने शुक्रवार को आदेश जारी करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जारी आदेश के अनुसार सुशील सिंह को जिला टोली का संयोजक बनाया गया है, वहीं प्रतिमा पटवा, अभय जायसवाल एवं अंकित शर्मा को जिला टोली का सदस्य नियुक्त किया गया है।
मंडलों में भी घोषित हुई जिम्मेदारियां- भाजपा द्वारा जारी सूची के अनुसार चिरमिरी मंडल में धर्मेन्द्र त्रिपाठी को संयोजक तथा मालती काशीपुरी एवं आकाश दास को सदस्य बनाया गया है, मनेन्द्रगढ़ मंडल में जयंती यादव को संयोजक, जबकि अंजना विश्वकर्मा एवं राहुल जायसवाल को सदस्य नियुक्त किया गया है,खड़गवां मंडल में रमेश जायसवाल संयोजक होंगे,उनके साथ मालती यादव एवं सत्येन्द्र साहू सदस्य के रूप में कार्य करेंगे, हसदेव मंडल में भगवान दास को संयोजक तथा रेनु सिंह एवं अनिल सिंह को सदस्य बनाया गया है, नागपुर मंडल में अमित राय को संयोजक तथा कन्याकुमारी एवं नीलकमल राउत को सदस्य नियुक्त किया गया है,केल्हारी मंडल में शरद कौशिक को संयोजक,जबकि श्रीमती किरण एवं दलबीर चक्रधारी को सदस्य बनाया गया है, कुवांरपुर मंडल में भैया प्रसाद को संयोजक तथा श्रीमती नंदनी गुप्ता एवं चन्द्रप्रताप मूर्तिया को सदस्य बनाया गया है, जनकपुर मंडल में मणिप्रसाद पाण्डेय को संयोजक तथा प्रीति साहू एवं शुभम सिंह को सदस्य नियुक्त किया गया है, इसी प्रकार कोटाडोल मंडल में श्रीचंद यादव को संयोजक तथा श्रीमती गीता सिंह एवं इन्द्रभान यादव को सदस्य बनाया गया है।
अधिक से अधिक जनभागीदारी पर रहेगा जोर-भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले ने कहा कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार गठित यह टोली जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन की जिम्मेदारी निभाएगी,उन्होंने कहा कि यात्रा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, उन्होंने सभी नवनियुक्त संयोजकों एवं सदस्यों से संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply