Breaking News

बलरामपुर@घर में घुसकर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने वाला सूचीबद्ध गुंडा गिरफ्तार

Share


पुराने लेन-देन के विवाद में युवक से मारपीट,बलरामपुर पुलिस ने आरोपी अंकित तिर्की को भेजा न्यायिक रिमांड पर

-संवाददाता-
बलरामपुर,26 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर युवक के साथ मारपीट करने और उसके घर में घुसकर दोबारा हमला करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार,वार्ड क्रमांक 9 पतरा पारा निवासी रोज मोहम्मद (52) ने थाना बलरामपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जुलाई 2026 को उनका पुत्र अमरजद खान ज्ञान गंगा स्कूल के पास खड़ा था। इसी दौरान मिशन रोड निवासी अंकित तिर्की उर्फ गोलू तिर्की ने पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर गाली-गलौज शुरू कर दी और हाथ-मुक्कों से मारपीट करते हुए उसका गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के अनुसार,पीडि़त किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा,लेकिन आरोपी उसका पीछा करते हुए घर तक पहुंच गया और घर में घुसकर फिर से मारपीट की। इस घटना में पीडि़त के गले में सूजन सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। मामले में कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 351(3) एवं 115(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। चिकित्सकीय परीक्षण में चोटें सामान्य प्रकृति की पाई गईं। विवेचना के दौरान साक्ष्यों, गवाहों के बयान और घटनास्थल निरीक्षण के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 333 एवं 331(1) भी जोड़ी गई। पुलिस ने आरोपी अंकित तिर्की (34 वर्ष) को पूछताछ के लिए थाना बुलाया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किए जाने तथा पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 25 जुलाई 2026 को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी की सूचना नियमानुसार उसके परिजनों को दी गई और आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना बलरामपुर का सूचीबद्ध गुंडा-बदमाश है। बलरामपुर पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


Share

Check Also

राजपुर@ पंचायत विकास निधि में लाखों की कथित अनियमितता,जिम्मेदार कौन?

Share अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार फाउंडेशन ने सरपंच,सचिव और उपसरपंच पर लगाए शासकीयराशि के दुरुपयोग के आरोप,सीईओ …

Leave a Reply