Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में अल्पसंख्यक आयोग और महिला आयोग अध्यक्षों की नियुक्ति

Share


नई दिल्ली,26 जुलाई 2026। दिल्ली सरकार ने राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर निर्मल जैन और राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर लता गुप्ता की नियुक्ति की है। यह जानकारी रविवार को दिल्ली सरकार की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई है। दिल्ली सरकार ने निर्मल जैन को दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष और कुलदीप सिंह और मोहम्मद हारून को सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के नव-नियुक्त अध्यक्ष निर्मल जैन एवं सदस्य को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आप सभी ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र को सशक्त करते हुए समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को नई ऊर्जा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। यह नियुक्तियां समाज के सभी वर्गों के अधिकारों, सम्मान और कल्याण को सुदृढ़ करने तथा सामाजिक सद्भाव और समावेशी विकास को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। दिल्ली सरकार ने लता गुप्ता को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष तथा श्याम बाला, मालती वर्मा, लता सोढ़ी, सनरक्षिका शर्मा झा एवं रेनू भल्ला को सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी दिल्ली सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर महिलाओं की सुरक्षा, गरिमा, अधिकारों और सशक्तिकरण को नई दिशा देंगी तथा एक संवेदनशील, न्यायपूर्ण और सुरक्षित दिल्ली के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकारों के संरक्षण और सशक्तिकरण में दिल्ली महिला आयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इन नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता को नई गति मिलेगी तथा महिलाओं तक न्याय, संरक्षण और सहायता की पहुंच और अधिक प्रभावी होगी।


Share

Check Also

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

Share वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा …

Leave a Reply